{"_id":"586940064f1c1b7675eef57c","slug":"sun-fathere-bolero-accident-water-suply-field-father-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पित-पुत्र को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पित-पुत्र को वाहन ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोरियावास में शनिवार देर शाम को फसल में पानी लगाने के लिए जा रहे पिता-पुत्र बुलेरो कैंपर की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में पिता की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की गंभीर हालत के चलते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपाचार के बाद उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर कागजी कार्रवाई कर रविवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव कोरियावास निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह पुत्र कैलाशचंद अपने 13 वर्षीय बेटे दीपक के साथ शनिवार की शाम खेत में फसलों में पानी देने के लिए पैदल जा रहे थे। पिता-पुत्र गांव से कुछ दूर पहुंचे थे कि सामने से आ रही बुलेरो कैंपर उन्हें टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर बुलेरो कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।