{"_id":"739f3b70d1c18f4cae21f8973c322e61","slug":"student-protest-for-demand-of-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापकों की कमी पर भड़के विद्यार्थी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राध्यापकों की कमी पर भड़के विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ की कमी से भड़के विद्यार्थियों ने शनिवार को चंदपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को ताला लगाकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर नारनौल-रेवाड़ी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्कूल में फीजिक्स के प्राध्यापक को तत्काल प्रभाव से डेपुटेशन पर लगाने की मांग पर मार्ग व स्कूल का ताला खोला। प्रदर्शन की सूचना पर बीईईओ मदनलाल भाटिया व उपनिरीक्षक गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और फिजिक्स के अध्यापक को चंदुपरा में तत्काल प्रभाव से डेपुटेशन पर पहुंचने के आदेश जारी किए।
विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में आवश्यक स्टाफ नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विज्ञान संकाय में प्राध्यापक नहीं होने से पढ़ाई चौपट हो रही है।
विज्ञापन
स्कूल स्टाफ को लेकर अनेक बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्कूल शिक्षकों ने बताया कि स्टाफ की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर चुके है।