{"_id":"583882c54f1c1b663a13bc89","slug":"robbery-victim-arest-jail-court-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रघुनाथपुरा के पास से 17 नवंबर को तमंचे की नोक पर ढ़ाई लाख रुपये लूटने वाले आरोपी कपिल उर्फ सोनू निवासी अमरपुर जोरासी व जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गुत्ती राजस्थान को दो दिन पूर्व गांव गुत्ती के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को नारनौल न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को आरोपियों को दोबारा से न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय में उन्हें नसीबपुरजेल भेज दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा व 8 रोंद बरामद किए। इसके साथ ही 55 हजार रुपये की लुटी हुई रकम भी बरामद की है। बाकी रकम के बारे में आरोपियों ने अपने फरार साथी पवन उर्फ ठाकुर के पास होना बताया है। फिलहाल आरोपी फरार है तथा जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन