{"_id":"56f03bd44f1c1b5e18f14d24","slug":"rape-from-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की बच्ची से दुराचार, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल की बच्ची से दुराचार, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में ताऊ लगने वाले एक व्यक्ति ने दो साल की बच्ची के साथ दुराचार करके हैवानियत की हदें पार कर दी। हवस में अंधे हो चले व्यक्ति ने बच्ची को टॉफी देने के बहाना उठाया था। बच्ची लहुलुहान हालत में घर पहुंची तो परिजनों को शक हुआ। गांव में यह बात फैली तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हुआ यूं कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम रिश्ते में ताऊ लगने वाले एक व्यक्ति ने गली में खेल रही दो साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर उठा लिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची की हालत बिगड़ती देख आरोपी ने उसे घर के बाहर छोड़ दिया। बच्ची अपने घर की ओर रोते हुए गई तो परिजनों ने उसे लहुलुहान हालात में पाया। बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बच्ची की हालत देखकर दौरान मौके पर काफी लोग जमा हो गए थे। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीड़िता रोहतक रेफर
घटना के बाद पीड़िता को महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की हालत लगातार खराब होती जा रही थी, जिसे देखते हुए उसे रेफर किया गया।