फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the parents put the jam young man caught drinking alcohol

शराब पीते युवक को पकड़ा तो परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 27 Oct 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल Updated Tue, 27 Oct 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। ढाणी बाठोठा के नजदीक राजमार्ग पर रविवार रात दोस्तों के साथ शराब पी रहे एक युवक को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर जमकर हंगामा हुआ। युवक को पुछताछ के लिए नारनौल ले जाया गया। वहीं युवक के साथ शराब पी रहे दोस्त वहां से भागने में कामयाब रहे और उन्होंने गिरफ्तार हुए युवक के परिजनों और गांव वालों को गलत सूचना दी कि उक्त युवक का नीली बत्ती की गाड़ी में किसी ने अपहरण कर लिया है। इस पर गुस्साए और चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 11.00 बजे नारनौल-कौटपूतली सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

रविवार  देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को शराबियों द्वारा जबरन ट्रक रुकवाने तथा रुपये वसूलने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर सीआईए पुलिस को छापामारी के निर्देश मिले। सूचना के अनुसार पुलिस ढाणी बाठोठा की ओर छापामारी करने रवाना हुई। गांव के नजदीक राजमार्ग के किनारे पर 3-4 युवक शराब पी रहे थे। नीली बत्ती की गाड़ी देखकर उन्होंने शराब की बोतलों को इधर-उधर फेंक दी तथा भागना शुरू कर दिया लेकिन घेराबंदी में दो युवक फंस गए। जिन्हें लेकर पुलिस नारनौल पहुंची। इधर अन्य शराबी युवकों ने अज्ञात बत्ती की गाड़ी में  अपहरण होने की सूचना परिजनों तक पहुंचाई। इन्होंने सुबह 11 बजे तक इंतजार किया, फिर शिकायत दर्ज करवाने नांगल चौधरी पुलिस थाने पहुंचे। उधर अन्य परिजन और ग्रामीणों ने राजमार्ग को बाधित कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर सीआईए पुलिस ने पकड़े युवक को छोड़ दिया। जिसकी जानकारी नांगल चौधरी पुलिस ने परिजनों को दी। इससे संतुष्ट ग्रामीणों ने 12.45 बजे सड़क मार्ग बहाल का दिया। सीआईए थाने के मुंशी ने बताया कि शराब पीकर ट्रक रुकवाने और रुपये  वसूली की शिकायत मिली थी। गश्त के दौरान एक शराबी युवक को थाने में लाया गया था। पूछताछ के उपरांत उसे छोड़ कर दिया है। किसी पर केस दर्ज नहीं हुआ  है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed