फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police, cracker,crime, police, narnaul

पुलिस दो लाख के अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा

Wed, 26 Oct 2016 01:05 AM IST
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
police, cracker,crime, police, narnaul
पटाखे
शहर  थाना पुलिस ने सोमवार सायं को मोहल्ला चौधरियान नारनौल में एक मकान पर  छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे पकड़े हैं। आरोपी के खिलाफ  थाना  शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज कर पटाखों सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिसे  मंगलवार को नारनौल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को जमानत  पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने दीपावली के त्यौहार के  चलते बाजारों में सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाने के आदेश  दिए थे। इसके साथ ही पुलिस के सुरक्षा एजेंटों को भी सतर्क रहने के आदेश  दिए थे। इसके चलते सुरक्षा एजेंट पुलिस को अवैध पटाखे रखे जाने की गुप्त  सूचना मिली।
विज्ञापन


जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत सिटी थाना नारनौल में दी। सूचना  पाकर थाना से एसआई धर्म सिंह, एचसी प्रीतम व एचसी राकेश मोहल्ला  चोधरियान में शुभम के घर छापा मारा। जहां पुलिस को भारी मात्रा में अवैध  पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  विस्फोटक पदार्थ  अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पटाखों सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे मंगलवार को  नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़  दिया। आरोपी शुभम भी 4-5 दिन पहले ही दिल्ली से पटाखे लेकर आया थका। इससे  पूर्व भी शहर थाना पुलिस ने गुरुनानक पुरा में अवैध पटाखे पकड़े थे, जोकि  राजस्थान से लाये गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed