{"_id":"63ceb07503865e03ce712934","slug":"police-car-carrying-accused-collided-with-truck-policeman-driver-died-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चोरी करने के प्रयास के आरोपियों को लुधियाना ले जा रही थी पुलिस, गाड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: चोरी करने के प्रयास के आरोपियों को लुधियाना ले जा रही थी पुलिस, गाड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत
Mon, 23 Jan 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 09:36 PM IST
सार
राष्ट्रीय हाईवे 152 डी ग्रीन कोरिडोर पर कोहरा अधिक होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस बैंक की शाखा में चोरी करने का प्रयास के आरोपियों को लुधियाना ले जा रही थी। पुलिस द्वारा आरोपियों को पूछताछ के लिए वहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 152डी पर ट्राला व पुलिस की गाड़ी की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के गांव स्याणा-नौताना और चिड़िया के पास राष्ट्रीय हाईवे 152 डी ग्रीन कोरिडोर पर हुए हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत व दो आरोपियों सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेहलंग स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में चोरी करने का प्रयास करने के मामले में कनीना पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें हरजीत उर्फ हरि निवासी पोता, रोहित उर्फ सोनू निवासी पोता को पुलिस की टीम अपने साथ लेकर निशान देही के लिए लुधियाना ले जा रही थी।
विज्ञापन
जब उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव स्याणा-नौताना, चिड़िया के पास पहुंची तो कोहरा अधिक होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी व दो आरोपियों सहित लोग घायल गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए दादरी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक रेवाड़ी जिले के गांव नाहड़ निवासी संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो कर्मचारियों को गंभीर स्थित के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में पुलिस स्टाफ से हरीश, ईएचसी संदीप, अमित, सिपाही राकेश, आरोपी रोहित व हरजीत सवार थे जिनमें से गाड़ी चालक संदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बैंक में चोरी करने के लिए प्रयोग में लाए गए कटर को लुधियाना से खरीदने की बात स्वीकारी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों को पूछताछ के लिए वहां ले जाया जा रहा था।