{"_id":"57570daa4f1c1b761f9c5f52","slug":"police-arrest-three-theifs-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन सरसों चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन सरसों चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन सरसों चोर पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की पुलिस ने पिछले दिनों खेतों से सरसों चोरी करने के मामले में एक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को कोर्ट से पेश कर प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों ने कनीना खंड के गांव मुडायन, मुंडिया खेड़ा और बेवल में सरसों की चोरी करने की बात कबूल की है। डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त गांवों के किसानों ने अप्रैल माह में खेतों से सरसों की कढ़ाई कर घर ले जाने के लिए रखी हुई थी। उस दौरान यह गिरोह उक्त सरसों को खेत से ही उठा ले गए।
जिसकी शिकायत किसानों ने कनीना थाने में देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर सरसों चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। हाल ही में सीआईए पुलिस ने इस चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जिसमें चोर गिरोह के 3 सदस्यों ने कनीना के गांवों से भी सरसों चोरी करने की बात कबूल की। कनीना पुलिस ने सरसों चोरी के आरोपी रणजीत उर्फ निक्कू व उसका भाई अजीत वासी बड़ा ढाणा थाना हांसी, हाल आबाद बहुझोलरी, जीवन बावरिया वासी पिपली थाना नीमराणा राजस्थान को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस इनसे चोरी किया गया सरसों बरामद कर रही है।