{"_id":"1516fa554c6bd6dd9379ce5428bb1cac","slug":"police-action-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश को पकड़ने के लिए छापामारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश को पकड़ने के लिए छापामारी
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छित्तरोली के एक सीआईए टीम पर हमला करने वाले और एक पुराने मामले में वांछित को पड़ने के लिए कई जगहों पर छापामारी की। बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात सीआईए टीम लहरोदा के आजाद की हत्याकांड में आरोपी अनिल उर्फ खड्डा को पकड़ने के लिए छापामारी की थी। आरोपियों ने पुलिस पर ही फायर कर दिया था। हमले में सिपाही रवींद्र गोली लगने से घायल हो गया था। रवींद्र को गुड़गांव स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रवींद्र की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस ने अनिल सहित छह आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों को गठन कर छापामारी की। पुलिस के अनुसार कनीना थाना एसएचओ अजेश कुमार और एएसआई की नरेंद्र सिंह की अगुवाई में दो टीमें छापामारी कर रही है। वहीं सीआईए ने भी बदमाश को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाकर छापामारी की।
विज्ञापन