{"_id":"587a6c924f1c1b5724ba89c5","slug":"phd-admisson-1-30-lack-frod-case-tow-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी के नाम पर ठगे 1.30 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएचडी के नाम पर ठगे 1.30 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पीएचडी करवाने के नाम पर युवक से 1.30 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में दो सगे भाइयों पर महेंद्रगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिसार जिले के गांव घिराए निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 18 माह पूर्व महेंद्रगढ़ के मोहल्ला नीमडी नीचे निवासी हेंमत खुराना को पीएचडी करवाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये उसके खाते में डलवाए थे। जब कई दिनों तक उसे कई प्रवेश नहीं दिलाया तो उसने अपने रुपये वापस मांगे जो आरोपित ने नहीं लौटाए। वीरवार को वह रुपये लेने हेमंत के घर गया तो उसके भाई पीयूष ने मारपीट करते हुए जान से मारने की घमकी दी। पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर हेंमत खुराना व उसके भाई पीयूष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन