{"_id":"571672134f1c1b014a8b45f6","slug":"overloading-impound","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों को किया इंपाउंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड वाहनों को किया इंपाउंड
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 10 दिनों से सतनाली पुलिस की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। विभिन्न मार्गों पर चल रहे ओवरलोड वाहनों की संख्या में अब कमी आने लगी है।पिछले 10 दिनों से स्थानीय पुलिस की ओर से लगभग तीन दर्जन वाहन इंपाउंड किए जा चुके है। पुलिस द्वारा पहली बार इन ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ इतना सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। मात्र दस दिनों में ही सतनाली पुलिस द्वारा 34 ट्रकों व डंपरों को इंपाउंड किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने सबसे पहले जिले से होकर गुजरने वाले ओवरलोड वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के आदेश जारी किए थे।
सोमवार को भी सतनाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से पांच ओवरलोड ट्रकों को इंपाउंड किया है। थाना प्रभारी साधुराम के अनुसार 9 अप्रैल से ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। इन दस दिनों में कुल 34 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। उन्होंने बताया कि एक चालान पर सरकार को लगभग पांच हजार का राजस्व मिलेगा। इस प्रकार इन इंपाउंडशुदा वाहनों से सरकार का लगभग पौने दो लाख रुपये का राजस्व मिलेगा।