फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One killed in the accident, one injured, In narnaul

हादसे में एक की मौत, एक घायल

Sun, 10 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 10 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
One killed in the accident, one injured, In narnaul
accident
निजामपुर। नारनौल रोड स्थित गांव तलोट के समीप हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव  परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

गांव तलोट निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार और 52 वर्षीय घीसाराम निजी काम से नारनौल जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर से स्कूटर पर सवार होकर घाटाशेर रोड से नारनौल के लिए टी-प्वाइंट पर टर्न कर रहे थे तो सामने से तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं घीसाराम को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना  मिलते ही निजामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और पिकअप को अपने  कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

छह जुलाई को ही था बच्चे का कुआं पूजन 
चार दिन पहले मृतक सुनील कुमार ने अपने पहले बेटे ममन के जन्म पर दशोटन किया था। इस मौके पर कुआं पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, मगर रविवार को वो खुशी उनके परिवार के लिए मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की ब्रेकर बनवाने की मांग
ग्रामीण  बलबीर, अशोक नंबरदार, प्रवीण, सुनील, धर्मपाल, अशोक, मुंशीराम, बुधराम,  रोहतास आदि ने उपायुक्त प्रशासन से मांग की है कि नारनौल-निजामपुर रोड़ पर दो जगह (जहां गांव के  प्रवेश द्वार है) ब्रेकर बनवाए जाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां  काफी हादसे हो चुके हैं।

वर्जन::::
सूचना  मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंच कर पिकअप व स्कूटर को अपने कब्जे में ले  लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी  है।
रामेश्वर, चौकी प्रभारी निजामपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed