फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one arrest in murder

युवक की हत्या में एक गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2015 12:46 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Thu, 27 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

नारनौल। गांव गोद में 22 अगस्त को हुई प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव गोद के ही एक आरोपी राकेश उर्फ विशाल पुत्र रामचंद्र को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी राकेश को पुलिस ने गांव खटोटी मोड़ से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संदीप उसकी बुआ का लड़का है।

विज्ञापन


संदीप के भाई के साले की शादी 5-6 साल पहले हुई थी। शादी की फोटो अलबम तैयार करने की जिम्मेदारी प्रवीण की थी। प्रवीण की दुकान गांव गोद अड्डे पर थी। समय पर अलबम तैयार न होने पर दोनों में कहासुनी हुई थी। प्रवीण का कहना था कि पूरे पैसे देने के बाद ही एलबम दी जाएगी। 22 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे राकेश और संदीप कार से प्रवीण की दुकान पर आए यहां से उसे गाड़ी में बैठा ले गए। दोनों ने प्रवीण को शराब पिलाई इसके बाद उसे सुराना नहर पंप हाउस पर ले गए। यहां नहाने के बहाने उन्होंने पानी में डुबोकर प्रवीण की हत्या कर दी। दिन भर वे प्रवीण की लाश को लेकर घूमते रहे। संदीप पहले ही नारनौल गाड़ी से उतर गया। राकेश गांव डोहर और गोद के बीच कच्चे रास्ते पर पानी की खेल में शव फेंक गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed