{"_id":"626ac90ae4f2801e7e0f0ba1","slug":"one-accused-arrested-for-stealing-atm-from-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: एटीएम को उखाड़कर ले जाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पहले से 30 के करीब मामले हैं दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल: एटीएम को उखाड़कर ले जाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पहले से 30 के करीब मामले हैं दर्ज
Thu, 28 Apr 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:34 PM IST
सार
पुलिस ने 72 घंटों में वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से 30 के करीब मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वारदात के महत 72 घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल मेव निवासी गांव अडबर जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी एटीएम उखाड़कर ले जाने की वारदात का मुख्य सरगना है।
विज्ञापन
जिस पर पहले भी हत्या का प्रयास, एटीएम लूट और अन्य वारदात के करीब 30 मुकदमें दर्ज है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिससे रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य लोगों व एटीएम की राशि के बारे में पता किया जाएगा। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपी को जिला पुलिस की टीम ने मेवात (नूहं) से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गत 24-25 अप्रैल की रात्रि को बदमाशों ने महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ मशीन को स्कॉरपियों गाड़ी से उखाड़ कर ले गए थे। इस मशीन में 17 लाख 36 हजार 500 रुपये थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बैंक के मैनेजर देवेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई। जिनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ और सीआईए नारनौल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले एक आरोपी को मेवात (नूहं) से गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल मेव नूहं मेवात के अडबर का रहने वाला है।
बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें की गई गठित
बदमाशों को पकड़ने और मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में चार टीमों का गठन किया गया। जिसमें थाना शहर प्रबंधक नारनौल, सीआईए प्रबंधक नारनौल और स्पेशल स्टाफ प्रबंधक महेंद्रगढ़ के पुलिसकर्मियों की टीमों को शामिल किया गया। एसपी ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए सीआईए नारनौल और स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीमें गठित की। पुलिस टीम ने गहनता से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा सूत्रों की मदद से 72 घंटे के अंदर वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ
वारदात में शामिल जिला नूहं के गांव अडबर निवासी राहुल से पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात को अंजाम देने में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी और एटीएम से लूटी गई नकदी बरामद की जाएगी।
दिल्ली, राजस्थान में दे चुका है वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी करीब ढाई दर्जन मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या का प्रयास, एटीएम चोरी और अन्य वारदातें शामिल है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था। 17 फरवरी को वह जेल से बाहर आया है। बाहर आने के बाद उसने दिल्ली के बदरपुर एवं हाली गांव में एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। तीसरी वारदात नारनौल में की है।
पांच आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि शेष पांच आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। गिरफ्तारी के बाद उनसे बहुत से खुल्लासे होंगे। न केवल हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर, महाराष्ट्र क्षेत्र की वारदात के खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस कप्तान के रूप में पहली बड़ी उपलब्धि
विक्रांत भूषण झज्जर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे। महेंद्रगढ़ में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया था। उनके आते ही पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास तथा एटीएम चोरी की दो बड़ी वारदात हो गई लेकिन वारदात के 72 घंटे बाद ब्लाइंड चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार करना बतौर पुलिस अधीक्षक एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।