फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: One dead, 5 injured in collision between Brezza and bike

Narnaul: ब्रेजा व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, 5 घायल, मौके पर पंहुची पुलिस

Thu, 07 Mar 2024 06:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नांगल चौधरी भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Narnaul: One dead, 5 injured in collision between Brezza and bike
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर-नांगल चौधरी रोड पर गांव धौली पहाड़ी मोड़ के पास एक कार व बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं ब्रेजा गाड़ी में सवार चार लोगों को भी चोट लगी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कोटपुतली निवासी अभिषेक अपने मामा के घर नांगल दर्गु रहता था। वह गुरुवार को अभिषेक गांव मुसनोता के होशियार सिंह के साथ धौली पहाड़ी से बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही धौली पहाड़ी मोड़ के पास बाइक पहुंची तो निजामपुर से नांगल चौधरी जा रही एक ब्रेजा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा होशियार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed