फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, crime, theft, theives, lakh of rupees

चोरों ने लाखों पर किया हाथ साफ

Sun, 03 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
narnaul news, crime, theft, theives, lakh of rupees
बेखौफ हुए चोर

विज्ञापन
नारनौल में मंडी अटेली के गांव कटकई में अज्ञात चोर एक मकान में सेंध मार कर लाखों रुपये की नगदी व आभूषण चुरा कर ले गए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


गांव कटकई निवासी रोहतास नामक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि अज्ञात चोर शनिवार की रात उनके घर में घुस गए।  उसने सुबह उठकर देखा तो उसको कमरे का सामान खुर्द-बुर्द मिला। जिस पर उसे चोरी का शक हुआ। इस पर उसने पैसे रखने वाली संदूक को अच्छे से देखा। जिस पर उसे संदूक में रखी छह लाख रुपये की नकदी गायब मिली। वहीं नकदी के साथ-साथ संदूक में रखे आभूषण भी नहीं मिले। इस पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरों ने उसके मकान में रखी संदूक का ताला तोड़कर 6 लाख की नगदी चुरा ली। इसके अलावा चोरों ने सोने चांदी के आभूषणों पर भी अपना हाथ साफ कर दिया। जांचकर्ता और एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि कटकई में एक मकान से चोरी होने की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद ही सही से पता चल पाएगा कि वहां कितने रुपयों की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed