{"_id":"573e128c4f1c1bfd57ac764f","slug":"narnaul-news-crime-grocery-smak-sale-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में गांजा बेचते एक काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान में गांजा बेचते एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल पुलिस और क्राइम ब्रांच भिवानी टीम ने मिलकर सायं करीब 3 बजे मोहल्ला बास निवासी राजकुमार पुत्र केवल कृष्ण के मकान के साथ परचून की दुकान पर छापा मारकर आधा किलो गांजा बरामद किया है। टीम ने राजकुमार के खिलाफ मादक नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया है। जिसे शुक्रवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सुरक्षा एजेंटों ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी। आरोपी राजकुमार स्थानीय पुलिस को पहले से ही पहचानता था, इसलिए पुलिस अधीक्षक ने भिवानी जिले की स्टेट क्रीम नारकोटिक्स ब्रांच के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति को पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत स्टेट क्राइम नारकोटिक्स ब्रांच के सिपाही सुंदर लाला को नकली ग्राहक बनाकर उक्त व्यक्ति के पास भेजा गया। सुंदर लाल पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में ही तैनात था। जोकि आरोपी के पास गांजा लेने के लिए गया तो आरोपी ने उसे एक घंटे के बाद आने के लिए कहा, लेकिन सुंदर लाल ने कहा कि वह बहुत दूर से आया है और जल्दी जाना है। सिपाही सुंदर लाल ने कहा कि चितलांग गांव में बाबा के डेरे पर लेकर जाना है। 5000 रुपये का गांजा लेना है। जैसे ही आरोपी गांजा लेकर आया तो सिपाही सुंदर लाल ने संयुक्त टीम को इशारा किया। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और दुकान की तलाशी ली तो आधा किलो गांजा बरामद हुआ। इस टीम में स्टेट क्राइम नारकोटिक्स ब्रांच के एचसी प्रदीप कुमार, सिपाही सुंदर लाल, सिपाही सोमबीर, सिपाही सुजेत व स्थानीय पुलिस से एसआई नरेंद्र कुमार शामिल थे।