फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, crime, fear, area, loot

लूटपाट से क्षेत्र के लोग भय में

Wed, 10 Aug 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, crime, fear, area, loot
मिलने - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के  गांव बिहाली में हुई हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को  लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। विशेषकर जो लोग गांव से बाहर निकलकर अपने खेतों में सपरिवार रह रहे है। वह इस घटना को लेकर बेहद चिंतित है कि जो व्यक्ति अपने घर में सुरक्षित नहीं रह सकता वह बाहर कैसे जीवनयापन करेगा। हमलावरों द्वारा अंधाधुंध हवाई फायरिंग व तीन गोली मारकर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही एक दंपति पर डंडो से ताबड़तोड़  हमलाकर बंदूक की नोक पर आभूषण और नकदी छिन ले गए। इस घटना के शिकार हुए सुरेश ने जब प्राथमिक उपचार लेकर अपने आंगन में कदम रखे तो उसका हाल पूछने  के लिए एकाएक लोगों का तांता लग गया। मंगलवार को पूर्व सीपीएस अनीता  यादव भी पीड़ित परिवार का हालचाल पूछने पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से  मांग की है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे तथा जख्मी हुए लोगों का सरकारी तौर पर इलाज करवाए।


अभी भी सदमे में है सुरेश
हमलावरों की वारदात का शिकार सुरेश आज भी सदमे में है। आपबीती जब वह लोगों के सामने बताता है तो सुनने वालों  लोगों की रूह कांप उठती है। सुरेश का कहना है कि वह रोजमर्रा की तरह  सपरिवार आंगन में सो रहा था। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि आज की  रात उसके परिवार पर इस तरह का कहर बरसने वाला है कि हमलावरों ने तो उसके  परिवार को अपनी ओर से मौत के घाट उतार दिया था। वह तो शुक्र भगवान का कि वह  जिंदा रह गए। सुरेश का कहना है कि हमलारवरों ने घर को चारों ओर से घेर  लिया था। सोए हुए लोगों पर डंडो से ताबडतोड़ हमला करते रहे जब तक वह लगातार  जारी रहे तब तक परिवार के लोग बेहोशी की हालत में जमीन पर न गिरे। भाभी  सविता व भतीजे को गोली का शिकार बनाया। पीड़ित परिवार को दिलासा दिलाने के  लिए ग्रामीण लगातार उसके पास पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed