फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, crime, allegation, encroachment, pachayati land, inspection start

सरपंच पर पंचायती भूमि कब्जाने का आरोप, जांच शुरू

Wed, 20 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, crime, allegation, encroachment, pachayati land, inspection start
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
महेंदगढ़ में पंचायत समिति कनीना की पूर्व चेयरपर्सन सुदेश ढिल्लो ने झिगावन गांव की नवनियुक्त महिला सरपंच पर पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाकर अधिकारियों सहित सीएम विंडों पर शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर जांच कार्रवाई शुरू हो गई है। आज मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में सुदेश ढिल्लो को बुलाकर बयान कलमबद्ध किए गए। एसईपीओ जितेंद्र कुमार ने उनके बयान कलमबद्ध किए। अपने बयानों में सुदेश ढिल्लो ने बताया कि गांव की सरपंच प्रियंका सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायती रास्ते पर अवैध रूप से पक्कर तामीर खड़ी करके कब्जा किया हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी रास्ते का केस उपमंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय महेंद्रगढ में केस डाला गया था जिसका फैसला वर्ष 2013 में हो चुका था। सुदेश ढिल्लो ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण पंचायती जमींन से कब्जा नहीं हटाया जा सका है। इस बारे में एसईपीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed