फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul, crime, teacher, five, lakh

प्राइमरी शिक्षक के 5 लाख रुपये उड़ाए

Sat, 16 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 16 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
narnaul, crime, teacher, five, lakh
पांच लाख - फोटो : अमर उजाला
मेघनवास चौक पर दिन दहाड़े एक बाइक सवार बदमाश प्राइमरी शिक्षक से 5 लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गया। पलक झपकते ही इस घटना को अंजाम दिए जाने से शिक्षक बाइक का नंबर तक नोट नहीं कर पाया। शिक्षक के द्वारा सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है लेकिन अभी तक पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


खेड़ा गांव निवासी पीड़ित शिक्षक बालकिशन ने शुक्रवार केे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महेंद्रगढ़ ब्रांच से 5 लाख रुपये निकलवाए। ये पैसे उन्होंने अपने बेटे के द्वारा खरीदे गए प्लाट के लिए देने थे। बकौल बालकिशन वह पैसे अपने थैले में डालकर अपने गांव की ओर बाइक पर सवार होकर चल पड़ा। जब वह मेघनवास चौक पर पहुंचा तो उसकी बाइक पंचर हो गई। जब वह बाइक को पंचर लगवाने के लिए चौक पर स्थित अपने गांव के ही मिस्त्री की दुकान पर गए। उक्त मिस्त्री ने कहा कि पंचर लगाने का काम नहीं करता। इस पर शिक्षक पैसे का थैला उसी दुुकान पर छोड़कर साथ लगती दूसरी दुकान पर चला गया। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और पलक झपकने जितनी देर में ही वह थैला लेकर गायब हो गया। इस पर उन्होंने आवाज तो लगाई, लेकिन जब तक आस-पास के लोग इकट्ठे हुए वह महेंद्रगढ़ शहर की और भाग निकला।
विज्ञापन


डूलाना गांव के पास फेंक  गया थैला
पीड़ित बालकिशन ने बताया कि जब वह मामले की शिकायत सदर थाने की ओर आ रहे थे तो उन्हें अपना थैला डुुलाना गांव के पास सड़क पर मिला। इससे प्रतीत हो रहा है कि आरोपी ने पैसे निकालने के बाद थैले को फेंक दिया ताकि उसे थैले के चलते कोई पहचान न पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे का थैले लेकर भागने का मामला सामने आया है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपी का सुराग जुटा लेगी।
ओमप्रकाश, डीएसपी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed