फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: By changing the debit card, thirty thousand rupees were withdrawn from the woman's account

Narnaul: डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले तीस हजार रुपये, केस दर्ज

Wed, 30 Aug 2023 06:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 06:32 PM IST
सार

महिला पुलिस थाने पहुंची और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Narnaul: By changing the debit card, thirty thousand rupees were withdrawn from the woman's account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

नारनौल शहर के महाबीर चौक पर स्थित एसबीआई बैंक में रुपये निकलवाने आई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये की चपत लगा दी। महिला ने घर जाकर फोन पे पर बैलेंस देखा तो दस-दस हजार रुपये कर तीन बार निकाले हुए थे। महिला ने इसके बाद सिंघाना रोड स्थित एसबीआई की ब्रांच में जाकर डेबिट कार्ड को बंद करवाया।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में खासपुर निवासी कविता ने बताया कि वह सोमवार को नारनौल किसी काम से आई थी और कार्य पूरा कर महाबीर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने लग गई। इसी दौरान दो युवक आए और कहने लगे कि एटीएम से पांच-पांच हजार रुपये निकाल ले।
विज्ञापन


महिला ने पहले पांच हजार रुपये निकाल लिए, लेकिन दूसरी बार पांच हजार रुपये निकाले तो उस युवक ने डेबिट कार्ड निकाल कर उसे दे दिया। उसके बाद वह अपने घर चली गई। घर पहुंचने के बाद जब उसने फोन पे पर बैलेंस देखा तो दस-दस हजार रुपये कर तीन बार रुपये निकाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जब सिंघाना रोड स्थित एसबीआई की ब्रांच में पहुंची तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके डेबिट कार्ड पर तो कविता लिखा हुआ था, लेकिन दूसरे डेबिट कार्ड पर निहाल चौहान लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। बैंक कर्मियों ने महिला की शिकायत पर उसका बैंक खाता व डेबिट कार्ड बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed