फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murder in narnaul, stoping to drinking, murder

शराब पीने से मना किया तो कर दी हत्या

Tue, 28 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
murder in narnaul, stoping to drinking, murder
ओमान में भारतीय की हत्या
नारनौल। शराब पीने से मना करने पर कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने दूसरे युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक कबाड़ी की दुकान पर चालक का कार्य करता था। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर व महावीर चौकी प्रभारी युद्धबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक सुरेंद्र ने बताया कि विनोद कुमार पुत्र दिवान राम, प्रेम नगर मेन रोड़ कानपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और पिछले कुछ माह से उसकी दुकान पर बतौर चालक का कार्य कर रहा था। गत दो-तीन दिन पूर्व रेवाड़ी के चादावास गांव निवासी अनिल जोकि मिस्त्री का कार्य करता है उसके पास आया व कार्य नहीं मिलने की बात कहीं। उसने कहा कि कार्य नहीं मिल रहा है वह भी उसकी दुकान पर ही रहेगा। सोमवार रात को अनिल ने विनोद से 100 रुपये उधार लिए और शराब की बोतल ले आया। इस पर विनोद ने उसको डांट लगाते हुए खाना खाकर आराम से सो जाने की बात की। सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार ने फोन करके बताया कि उसकी दुकान के बाहर विनोद खून से लथपथ पड़ा हुआ हैं। सूचना पाकर सुरेंद्र कबाड़ी मौके पर पहुंचा तो देखा की विनोद रेहड़ी पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। इस पर सुरेंद्र ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया व कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी लाठी भी बरामद की हैं। वहीं सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। पुलिस ने मंगलवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed