फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murder, dead body on road

युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

Fri, 25 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 25 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
गांव मंढाणा के पास दो युवकों ने अपने ही दोस्त की रंजिश में हत्या कर दी। इस वारदात को हादसे का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या कर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दीपक का आरोपियों के साथ पहले झगड़ा हुआ था। वीरवार रात को वह दोनों आरोपियों के साथ बाइक में सवार होकर गया था।  धुलेंडी की रात को गांव पटीकरा वासी करीब 27 वर्षीय संदीप उर्फ नानड़ की उसी के गांव के विकास उर्फ विक्की और नारनौल के दिल्ली की ढाणी निवासी दीपक शर्मा ने हत्या कर दी। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि वीरवार रात संदीप को विकास और दीपक अपनी बाइक में बैठाकर ले गए थे। इसके बाद से वह लापता था। रातभर परिजनों ने उसकी तलाश की, सुबह पुलिस से उनको संदीप के हादसे में मारे जाने की सूचना मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि संदीप को विकास और दीपक बाइक में कहीं ले गए। उन्होंने बैठकर शराब पी। इसके बाद वे उसे मंढाणा के एक होटल पर ले गए। वहां तीनों में कहासुनी हुई। इस पर विकास और दीपक ने संदीप के सर पर राड मारी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हत्या को हादसा का रूप देने की कोशिश
दोनों युवकों ने इस हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की। दोनों युवक संदीप का शव मंढाणा गांव के पास स्थित पुलिस चौकी के पास सड़क पर फेंक गए, ताकि लोग उसकी मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होकर समझे। सुबह जब मंढाणा के लोग शौच के लिए निकले तो उन्हें एक युवक की लाश पड़ी देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। उसे लावारिस समझकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल बरामद मिला। उसमें मिले नंबरों पर फोन किया तो मृतक के भाई का नंबर मिला। पुलिस ने मृतक के भाई को बुलाकर मामले से अवगत कराया। बाद में परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


पहले से ही थी रंजिश
मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप के साथ विकास पहले ही रंजिश रखता था। करीब एक माह पहले भी  संदीप के साथ विकास का झगड़ा हुआ था। हो सकता है वीरवार रात को भी इसी बात को लेकर झगड़ा फिर हो गया हो। विकास ने दीपक के साथ मिलकर संदीप का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed