फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murder, arrest, police, narnaul

धनौंदा हत्या मामले में मददगार को किया गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 07 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
murder, arrest, police, narnaul
मर्डर - फोटो : फाइल फोटो
गांव धनौंदा में एक माह पूर्व हुए मर्डर मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए इस व्यक्ति पर हत्या आरोपियों की मदद करने का आरोप है। पुलिस ने दादरी रोड़ पर उन्हाणी मोड़ के समीप से धनौंदा वासी हरचंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में लगी है। धनौंदा में गांव के सरपंच गुट ने विनोद उर्फ भाता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द तैनात कर दी गई थी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर 4 टीमें लगातार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन


अब आरोपियों के एक सहयोगी हरचंद को काबू कर लिया। इस मामले में तीन अन्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कनीना के थाना अध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी  के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हत्या के फरार आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed