{"_id":"586fdbc34f1c1bcf57158fd8","slug":"municpal-corporation-cashles-swap-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका होगी कैशलेस, स्वैप मशीन पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका होगी कैशलेस, स्वैप मशीन पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका हुआ कैशलेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस होने की दिशा में नगर पालिका ने अपने कदम बढ़ा लिए हैं। नगर पालिका में शुक्रवार को एक स्वैप मशीन आ चुकी है। पालिका प्रशासन जल्द ही शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और एसडीएम विक्रम सिंह से स्वैप मशीन का शुभारंभ करवाएंगे। स्वैप मशीन लगने के बाद नगर पालिका में भी डिजिटल भुगतान शुरू हो जाएगा। महेंद्रगढ़ नगर पालिका जिले की पहली कैशलेस नगर पालिका होगी। शुक्रवार को कारपोरेशन बैंक के मैनेजर पीयूष गोयल ने पालिका स्टाफ और वार्ड पार्षदों को स्वैप मशीन के बारे में प्रशिक्षण भी दिया। अब नगर पालिका में उपभोक्ता हाउस टैक्स, विकास शुल्क, नक्शा, दुकानों का किराया, तहबाजारी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पर लगने वाला फीस, लाइसेंस रिन्यूवल फीस आदि सब डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को कैश से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी।
नगर पालिका प्रशासन ने नोटबंदी के बाद पीओएस मशीन के लिए अप्लाई किया था। कई दिन बीतने के बाद वीरवार को कॉर्पोरेशन बैंक के मैनेजर पीयूष गोयल नगर पालिका पहुंचे। वहां सचिव, चेयरपर्सन रीना गर्ग सहित अन्य स्टाफ और वार्ड पार्षदों को कैशलेस की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान डेबिट कार्ड स्वैप करना, पिन नंबर डालने समेत नेट बैंकिंग के बारे में भी जानकारी दी। मैनेजर ने करीब आधे से एक घंटा तक पालिका प्रशासन को स्वैप मशीन के बारे में गहराई से बताया।
नगर पालिका जल्द ही कैशलेस हो जाएगी है। अब उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी डेबिट कार्ड से वे अपना किराया आदि भर सकेंगे। पालिका को भी कैश संभालने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। पैसे सारे पालिका के खाते में ही सीधे चले जाएंगे। - चेयरपर्सन-रीना गर्ग।
विज्ञापन
---------------
पालिका में स्वैप मशीन शुक्रवार को आ गई है। स्टाफ ने प्रशिक्षण भी लिया है। अभी इसका शुभारंभ नहीं किया है। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और एसडीएम विक्रम सिंह से समय लेकर शुभारंभ करवाएंगे। पालिका मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कैशलेस प्रणाली को लागू करने के लिए कटिबद्ध है। - नवल शर्मा- सचिव नगरपालिका महेंद्रगढ़।
-----------------
कैशलेस सिस्टम एक अच्छी प्रक्रिया है अब लोगों को कैश के अभाव बहाना भी खत्म हो जाएगा और समय पर अपना किराया भी भर सकेंगे। लोगों को कैश के लिए लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं रहेगी। इससे पालिका किराया आदि सही समय पर आएगा तथा पालिका को लाभ भी होगा। - देवेंद्र सैनी पार्षद।
------------------------
स्वैप मशीन आने से पालिका का लेनदेन डिजिटल हो जाएगा। इससे पालिका को कैश रखने की समस्या नहीं रहेगी। दुकान किराया तथा अन्य कर सीधे ही पालिका के खाते में चले जाएंगे। इससे समय की बचत भी होगी और मानसिक परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। - डॉ. तरुण यादव-पार्षद।