फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   marrige, trala, accident, tow, brother, death, case,

शादी से लौट रही कार ट्राले से टकराई, चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रही कार की सड़क किनारे खड़े ट्राले से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में मरने वाले दोनों लोग चचेरे भाई थे। दूसरी तरफ बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसमें एक साइकिल सवार भी घायल हो गया।   
विज्ञापन

तुंबाहेड़ी निवासी अनूप की बारात राजस्थान अलवर के भगवाड़ी गांव गई थी। रात्रि को अल्टो कार में सवार होकर कुछ बाराती लौट रहे थे। कनीना में अटेली मोड़ के समीप सड़क किनारे खराब ट्राले से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सोमपाल पुत्र ब्रह्मानंद और सपत पुत्र रामरतन निवासी तुंबाहेड़ी की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। हादसे में सोमपाल का भाई मनीष कुमार, सुनील कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी तुंबाहेड़ी और अरुण कुमार पुत्र मांगेराम बसई घायल हो गए। रात करीब ढाई बजे हुई दुर्घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में कनीना पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद राम का कहना है कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग पर सोमवार देर सायं सड़क हादसे में गांव गुढा के समीप एक बाइक सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें पालड़ी पनिहारा निवासी जगमाल सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे जगमाल सिंह को जैसे ही बोलेरो ने टक्कर मारी तो उनकी मोटरसाइकिल केमला निवासी राम सिंह की साइकिल से जा टकराई। राम सिंह साइकिल पर अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक जगमाल सिंह की मौत हो गई वहीं रामसिंह भी गंभीर घायल हो गया। इस बारे में जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed