{"_id":"57473db74f1c1b2f0769093c","slug":"married-women-sucide-case-on-6th-persion","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दी जान, ससुरालियों पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने दी जान, ससुरालियों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जासावास में बुधवार की रात एक विवाहिता ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता के चाचा धर्म सिंह के बयान पर पुलिस ने छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मृतका के चाचा धर्मसिंह निवासी बोचड़िया ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी भतीजी पिंकी की शादी गांव जासावास के हवासिंह के साथ 2013 में हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्चा किया था।
शादी कुछ दिनों बाद से ही उसके ससुराल वाले उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करने लगे थे। उनके बार-बार समझाने के बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पहले भी उनका केस महिला सेल में पहुंच गया था लेकिन बाद में उनका समझौता हो गया था। उसके बाद वो फिर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिस कारण उसकी भतीजी पिंकी ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने धर्मसिंह के बयान पर पति हवा सिंह, सास कौशल्या देवी, भांजा मोतीलाल, नामालूम बहनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के एक छोटा लड़का है, जिसकी उम्र लगभग दो साल बताई जाती है।