फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Man Murdered in Narnaul

Narnaul: पुरानी मंडी में युवक की चाकू मारकर हत्या, बहस के बाद मोहल्ले के युवकों ने किया हमला

Sat, 01 Feb 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 09:13 AM IST
सार

पुरानी मंडी के युवक महेश के साथ मोहल्ले के ही तीन चार युवकों की शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने महेश पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Man Murdered in Narnaul
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

नारनौल की पुरानी मंडी में एक युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को रात को ही रोहतक ले जाया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की पुरानी मंडी के युवक महेश के साथ मोहल्ले के ही तीन चार युवकों की शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने महेश पर चाकू से हमला कर दिया। शरीर पर अनेक जगह पर चाकू लगने से महेश लहूलुहान हो गया। जिसे गंभीर हालत में नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, वहां प्राथमिक उपचार कर रोहतक रेफर कर दिया था। चाकू लगने की वजह से युवक की गंभीर हालत हो गई थी। अभी मृतक के शव को नारनौल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed