फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Man Commit suicide after not getting Borrow money back

Narnaul: उधार के 30 लाख रुपये वापस नहीं मिलने पर दे दी जान, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Wed, 12 Jun 2024 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 08:05 PM IST
सार

परिजनों ने एक व्यक्ति पर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Man Commit suicide after not getting Borrow money back
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उधार के रुपये वापस नहीं मिलने पर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस शिकायत में एक व्यक्ति पर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में हाजीपुर निवासी पंकज ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। उसके पिता प्रदीप का देवेंद्र से रुपये का लेने देने था। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे उसके पास फोन आया। उन्होंने बताया कि देवेंद्र उसके 30 लाख रुपये नहीं दे रहा है। अब मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले उसके पिता ने उसके मामा रघुनाथपुरा निवासी दिनेश कुमार के पास भी फोन किया और बताया कि देवेंद्र उसके पैसे नही दे रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने देवेंद्र के पास फोन किया तो उसने कहा कि उससे कोई रुपये का लेन देन नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज ने शिकायत में बताया गया कि उसके पिता ने एक साल पहले जमीन बेचकर देवेंद्र को लगभग 40 लाख रुपये दिए थे। यह बात सारे गांव व सभी रिश्तेदारों को पता है। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके पिता ने देवेंद्र के कारण जान दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed