फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Loot with driver in mahendragarh

Mahendragarh: थाने से महज 50 मीटर दूर मारपीट-लूट, घटनास्थल के पास से गुजरी पुलिस की गाड़ियां पर रुकी नहीं

Thu, 30 Nov 2023 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 12:16 PM IST
सार

हैरानी की बात ये कि वारदात की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि घटनास्थल से पुलिस की गाड़ी दो बार गुजरी लेकिन कोई रुका नहीं। गश्त के लिए जा रहे पुलिसकर्मी भी घायल को इलाज करवाने के बाद शिकायत देने की बात कह कर चले गए। 

विज्ञापन
Loot with driver in mahendragarh
घटनास्थल पर खड़ी पिकअप - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ के शहर व सदर पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर दूर बालाजी चौक पर हमले और लूट की वारदात हो गई। बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पहले पिकअप गाड़ी को टक्कर मारी। फिर नीचे उतरकर गाड़ी में तोडफोड़ कर चालक व उसके सहयोगी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद गाड़ी में रखे 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


हैरानी की बात ये कि वारदात की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि घटनास्थल से पुलिस की गाड़ी दो बार गुजरी लेकिन कोई रुका नहीं
विज्ञापन


चालक अनूप ने बताया कि वह राजस्थान के कोटपूतली से सब्जी लेकर महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी आ रहा था। जब वह बालाजी चौक पर पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और नकदी छीनकर फरार हो गए। उसने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दी लेकिन 20 से 22 मिनट बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। जबकि पुलिस थाना यहां से कुछ ही दूरी पर बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी दो बार वारदात स्थल के पास से गुजरी लेकिन किसी ने पूछने तक की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद गश्त के लिए जा रहे पुलिसकर्मी पहुंचे और घायलों को इलाज करवाकर थाने में शिकायत देने की बात कही। 


शहर थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने बताया कि बोलेरो व पिकअप चालकों के बीच साइड लेने के चक्कर में विवाद हुआ था। पैसे छीनने का कोई मामला नहीं है। मामले की शिकायत उन्हें मिल चुकी है दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed