{"_id":"570d440a4f1c1b660f4a6bab","slug":"loot-police-ex-aarmi-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से छीने 1.20 लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से छीने 1.20 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य चौराहे महावीर चौक पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मंगलवार दोपहर दो बजे साइकिल सवार पूर्व सैनिक से 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत महावीर पुलिस चौकी में दर्ज करवाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
शहर निवासी पूर्व सैनिक सूरत सिंह मंगलवार दोपहर महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला से अपने खाते से 1.20 लाख रुपये निकलवाने के लिए गया था। बैंक से रुपये निकालने के बाद पीड़ित ने उन्हें पालीथिन में डाल कर अपनी साइकिल के हैंडल पर लटका लिया। इसके बाद वह साइकिल से किसी कार्य से गणेश कालोनी गया। वहां से वापस लौटते समय महावीर चौक पर निर्माणाधीन शौचालय के पास अचानक दो मोटरसाइकिल सवार युवक रुपये की पालीथिन पर झपटा मार उससे छीन ले गए। इस बुजुर्ग ने शोर मचा कर लोगों को एकत्रित किया। वहीं बुजुर्ग का शोर सुन कर कुछ दूरी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने वीटी कर घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। वहीं पीड़ित को साथ लेकर आरोपियों का पीछा कर उन्हें तलाशने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी।