{"_id":"6a8c8fef6b14a17e8509a6e6","slug":"40-challans-issued-for-haphazard-parking-and-disregard-for-traffic-rules-una-news-c-93-1-ssml1047-203525-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी पर काटे 40 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी पर काटे 40 चालान
Tue, 25 Aug 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। घनारी और दौलतपुर चौक क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों चालकों के खिलाफ गगरेट ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में पांच अगस्त को प्रेशर हॉर्न के शोर से मरीजों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई घनश्याम की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 40 चालान किए गए। घनारी पंचायत की शिकायत पर पुलिस ने तहसील परिसर, पंचायत घर और डाकघर के आसपास भी कार्रवाई की। इन स्थानों के आसपास सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कर्मचारियों और आम लोगों के साथ-साथ घनारी स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों के साथ-साथ बिना हेलमेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। अभियान के दौरान तेज और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाली एक निजी बस का भी चालान किया गया।
कार्रवाई के दौरान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाना एक चालक को महंगा पड़ा। पुलिस ने उसका चार हजार रुपये का चालान किया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों के दस्तावेज पूरे रखने की हिदायत दी। घनारी पंचायत प्रधान पूजा कुमारी, उपप्रधान निर्मल सिंह सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्रवाई पर आभार जताया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाना एक चालक को महंगा पड़ा। पुलिस ने उसका चार हजार रुपये का चालान किया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों के दस्तावेज पूरे रखने की हिदायत दी। घनारी पंचायत प्रधान पूजा कुमारी, उपप्रधान निर्मल सिंह सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्रवाई पर आभार जताया।
विज्ञापन