फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Intoxicants found in slippers of Prisoner in Narnaul

Narnaul: पेशी पर गया बंदी चप्पलों में छिपाकर लाया नशीला पदार्थ, 17.03 ग्राम सुल्फा और 26.04 ग्राम अफीम बरामद 

Sat, 09 Jul 2022 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 03:11 PM IST
सार

बंदी ने बताया कि कोसली में पेशी के दौरान चप्पल बदलकर लाया है। यह सुल्फानुमा व अफीमनुमा पदार्थ बंदी अनिल उर्फ मोन निवासी हेडाहेडी, पटौदी जिला गुरुग्राम ने मंगवाया था। उसके कहने पर ही वह नशीला पदार्थ लेकर आया है।

विज्ञापन
Intoxicants found in slippers of Prisoner in Narnaul
Drugs - फोटो : Istock

विस्तार

कोसली न्यायालय में शुक्रवार को पेशी पर गया बंदी चप्पल में छिपाकर नशीला पदार्थ लेकर आया। नसीबपुर जेल में तलाशी लिए जाने पर बंदी की चप्पलों से 17.03 ग्राम सुल्फा और 26.04 ग्राम अफीम बरामद किया गया। दोनों नशीले पदार्थ अलग-अलग पॉलिथीन में पैक कर चप्पलों के अंदर छिपाए हुए थे। आरोपी को शनिवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हवालाती बंदी प्रदीप उर्फ तुररी निवासी कोहरड जिला रेवाड़ी यहां पर ट्रांसफर होकर आया हुआ है। वह पहले भौंडसी जेल में बंद था लेकिन विपक्षी पार्टी के आरोपी भौंडसी जेल में बंद होने की वजह से उसको नारनौल जेल ट्रांसफर कर दिया गया। शुक्रवार को प्रदीप उर्फ तुररी को कोसली रेवाड़ी कोर्ट में एक मामले में पेश करने के लिए ले जाया गया था। जब उसको वापस नसीबपुर जेल लाया गया तो उसकी पूरी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जब चप्पल को काटकर देखा तो दो पॉलिथीन के अंदर सुल्फानुमा तथा अफीमनुमा पदार्थ बरामद हुआ। 
विज्ञापन


जब बंदी प्रदीप उर्फ तुररी से गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि कोसली में पेशी के दौरान चप्पल बदलकर लाया है। यह सुल्फानुमा व अफीमनुमा पदार्थ बंदी अनिल उर्फ मोन निवासी हेडाहेडी, पटौदी जिला गुरुग्राम ने मंगवाया था। उसके कहने पर ही वह नशीला पदार्थ लेकर आया है। अनिल एक हत्या के मामले में बंद है। वह भी भौंडसी जेल का बंदी है और उसे भी यहां ट्रांसफर किया हुआ है। चप्पलें तथा नशीला पदार्थ महाबीर चौकी को सौंप दिया है तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को उसे नारनौल कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed