फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   illlegal mining from jcb

अवैध खनन में जुटी जेसीबी, डंपर इंपाउंड

Thu, 10 Dec 2015 10:27 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 10 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा। बृहस्पतिवार सुबह विभागीय टीम ने मूसनोता की पहाड़ी में छापामारी कर एक जेसीबी मशीन और डंपर को इंपाउंड किया है। वाहनों को नांगल चौधरी बाड़े में बंद कर दिया गया।  विभाग को रात के समय पहाड़ में खनन करने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


इसके आधार पर निरीक्षक सुभाष चंद के नेतृत्व में छापामारी की योजना बनाई। सुबह 4.30 बजे अधिकारी पुलिस को लेकर खनन स्थल पहुंचे। इस दौरान खनन माफिया के कारिंदे जेसीबी मशीन से डंपर में पत्थर भरने में जुटे थे। टीम को देखते ही माफिया जंगलात की ओर भाग गए। टीम से जेसीबी तथा डंपर को इंपाउंड कर दिया।  चालक फरार होने के कारण जेसीबी और डंपर को बाड़े में पहुंचाने की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे थाना प्रभारी राजकरण ने खुद डपंर चलाकर बाड़े में पहुंचाया। जेसीबी मशीन को अन्य ऑपरेटर की सहायता से बंद किया गया। निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। रात को नियमित रूप से छापामारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed