{"_id":"6450ad73cde11a18e50ba5e3","slug":"husband-thrashed-wife-and-father-in-law-after-reaching-in-laws-house-for-not-bringing-dowry-in-narnaul-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: दहेज नहीं लाने पर ससुराल पहुंचा पति, पत्नी और ससुर को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: दहेज नहीं लाने पर ससुराल पहुंचा पति, पत्नी और ससुर को पीटा, केस दर्ज
Tue, 02 May 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 May 2023 11:58 AM IST
सार
नारनौल के गांव पदमाडा खुर्द निवासी सुनीता ने पोलोके में शिकायत दी हैं कि वह अपने पिता के पास अपने गांव फतेंपुर आई हई थी। 20 अप्रैल कि रात को उसका पति जगदीप व उनके साथ अन्य चार पांच व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठ कर आये और जबरदस्ती घर घुस गए।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारनौल के फतहपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और ससुर को पीट दिया, इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने महिला के पति, सास सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
विज्ञापन
पति, ससुर सहित अन्य पर केस दर्ज
गांव पदमाडा खुर्द निवासी सुनीता ने पोलोके में शिकायत दी हैं कि वह अपने पिता के पास अपने गांव फतेंपुर आई हई थी। 20 अप्रैल कि रात को उसका पति जगदीप व उनके साथ अन्य चार पांच व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठ कर आये और जबरदस्ती घर घुस गए। उन्होंने अपने हाथों में लिए हुए लाठी डंडो से उसके पिता सोमदत्त निवासी फतेपुर को मारना शुरू कर दिया। जब वह अपने पिता को छुडाने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
उन्होंने बचाव का शोर किया तो उसका पति व उनके साथ आए हुए व्यक्ति तीन मोटरसाइकिल पर बैठ कर वहा से फरार हो गए और जाते व्यक्त जान से मारने की धमकी दे गए। इस झगड़े में उसकी चैन भी गिर गई, जो मुझे नहीं मिली। महिला ने बताया कि उसके पति व मेरी सास प्रेम उसे दहेज की मांग को लेकर रोज उसे परेशान करते रहते है और बार-बार कहते है कि तेरे पिता ने हमें दहेज में कुछ नहीं दिया। अब तेरे पिता से हमें गाड़ी दिलवा नहीं तो तू भी घर से निकल जा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज लिया हैं।
विज्ञापन