{"_id":"586941364f1c1b132ceee81f","slug":"hospital-staf-police-gangestor-mlr-ragister","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में हंगामा, स्टाफ ने बदमाश पुलिस को सौंपा, पुलिस ने छोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में हंगामा, स्टाफ ने बदमाश पुलिस को सौंपा, पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फटा रजिस्टर दखिता रजस्टिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में हंगामा करने, मौजूद स्टाफ से बदतमीजी और एमएलआर रजिस्टर फाड़ने वाले बदमाश को पुलिस द्वारा कार्रवाई किए बिना छोड़ देने पर डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ में नाराजगी है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ का कहना है कि पहले तो सूचना देने पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब आरोपी बदमाश को थाने ले जाकर सौंपा गया तो एमएलआर लाने से पहले ही पुलिस ने बिना किसी जानकारी के आरोपी को छोड़ दिया। शनिवार रात को अस्पताल में हंगामा करने से नाराज स्टाफ का कहना है कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं था। इसी तरह लोग अस्पताल में आकर हंगामा और तोड़फोड़ करते रहे तो महिला स्टाफ का रात्रि को अस्पताल में ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि उनको मामले की जानकारी नहीं है जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नागरिक अस्पताल में शनिवार को ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष राव ने बताया कि रात्रि के समय अस्पताल में एक बदमाश शराब के नशे धुत होकर आया। अस्पताल में वह बदतमीजी करने लगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने विरोध किया तो उसने कर्मचारी का कालर पकड़ लिया। इस दौरान वह गाली गलौच भी करने लगा। उसने एमएलआर रजिस्टर फाड़ दी कुछ दस्तावेज भी गुम कर दिए। अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने उसको पकड़ कर अंदर बंद कर दिया। पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। सूचना देने के आधे घंटे बाद तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची तो चिकित्सक और स्टाफ के अन्य सदस्य मिलकर उसे थाने ले गए। डॉ. राव ने बताया कि पुलिस को इसकी शिकायत भी दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को बता दिया गया था कि बदमाश की एमएलआर भी काटेंगे। आधे घंटे बाद स्टाफ सदस्य कार्रवाई के लिए पहुंचे तो बदमाश थाने में नहीं था। पुलिस ने यह कहकर छोड़ दिया कि नये वर्ष का समय था उसने शराब पी रखी थी। कोई बात नहीं आगे नहीं करेगा।
अस्पताल में गुंडागर्दी हुई तो नौकरी नहीं करेंगे
रात्रि में शराब पीकर हंगामा करने के बाद अस्पताल की महिला स्टाफ में भय है। स्टाफ सदस्यों का कहना है कि अगर इस तरह अस्पताल में आकर कोई गुंडागर्दी करेगा तो वे नौकरी नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि जब अस्पताल में पुलिस की आंखों के सामने लोग सुरक्षित नहीं होगा तो फिर कहां होगा। पुलिस को शरारती तत्व सौंपने के बाद भी कार्रवाई करने के बजाय उसको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कोट
मैं छुट्टी पर चल रहा था, रविवार को ड्यूटी पर आया हूं। उक्त मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसी बात हुई तो इसकी जांच करवाई जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - थाना प्रभारी-ओमप्रकाश।