{"_id":"65e75dd30283cce3170d0d52","slug":"haryana-son-attacked-father-over-dispute-died-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आपसी कहासुनी को लेकर पुत्र ने पिता के सर पर मारी पत्थर की लोडी, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: आपसी कहासुनी को लेकर पुत्र ने पिता के सर पर मारी पत्थर की लोडी, हुई मौत
Tue, 05 Mar 2024 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:30 PM IST
सार
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चोटें आने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गांव सिसोठ में सिर में पत्थर की लोडी मारने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव सिसोठ निवासी रामकला ने बताया कि उसके एक बेटा व दो बेटी है। उसका बेटा राजेंद्र सोमवार शाम को 7 बजे डयूटी से घर पर आया था। उसकी और उसके पति रामकिशन की घरेलू बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
उसका बेटे राजेंद्र ने अपने पिता को धमकाने लगा, तभी तब उसके पति रामकिशन ने बेटे पर रखी पत्थर की लोडी उठाकर सिर पर मारी। गुस्से में उसके बेटे राजेंद्र ने भी पत्थर की लोडी से अपने पिता रामकिशन के मुंह पर व सिर पर चोटें मारीं। जिससे उसका पति बेहोश होकर आंगन में गिर गया। परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसके पति रामकिशन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रात्रि को डीएसपी मोहम्मद जमाल, थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह पहुंचे और उन्होंने राजेंद्र से पूछताछ की। उसके उपरांत एसपी अर्श वर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से हत्या के बारे में जानकारी ली। बताया कि आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया है। वहीं चोट से घायल हुए आरोपी राजेंद्र को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।