{"_id":"649351145c51a7d4850ad676","slug":"haryana-caught-a-canter-carrying-liquor-from-punjab-to-gujarat-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पंजाब से गुजरात ले जा रहा शराब से भरा कैंटर पकड़ा, चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पंजाब से गुजरात ले जा रहा शराब से भरा कैंटर पकड़ा, चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार
Thu, 22 Jun 2023 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:05 AM IST
सार
152 डी हाईवे पर कादीपुरी गांव के पास गाड़ी पकड़ी गई है। चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। दो गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं, पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है। कमीज पर चंडीगढ़ पुलिस के बैच और नेम प्लेट लगे थे। भीड़ के चलते दो आरोपी फरार हो गए। बाकी चार को कोर्ट में पेशकर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब ले जा रहा कैंटर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के कादीपुरी गांव के पास पुलिस ने अवैध शराब से भरा कैंटर को पकड़ा है। कैंटर को दो गाड़िया एस्कॉर्ट कर रही थीं। पुलिस को देख एस्कॉर्ट गाड़ी सवार दो लोग मौके से भाग गए। पुलिस द्वारा पकड़े गए कैंटर की जांच में अंग्रेजी शराब और बियर की 256 पेटी बरामद हुई हैं। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल समेत चार को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक लीलैंड कैंटर में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब पंजाब से गुजरात जाएगी। पुलिस ने 152 डी हाईवे पर कादीपुरी के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद काले रंग की स्कॉपियो, अशोक लीलैंड कैंटर व एक गाड़ी आई 10 चरखी दादरी 152 डी हाईवे से आती हुई दिखाई दी।
पुलिस ने गाड़ियों को रुकवा लिया। स्कॉपियो चालक ने अपना नाम रवींद्र निवासी मुंडिया खेड़ा व आई 10 चालक ने अपना नाम अन्नु निवासी डाबर कॉलोनी भिवानी और कैंटर चालक ने अपना नाम केवल सोनी निवासी डाबर कॉलोनी भिवानी बताया। साथ में बैठे हेल्पर ने अपना नाम प्रिंस निवासी कृष्णा कॉलोनी नजदीक रेलवे स्टेशन भिवानी बताया।
विज्ञापन
152 डी हाईवे पर ज्यादा गाड़ियां खड़े होने के कारण एस्कॉर्ट व पायलट गाड़ियों से अनिल निवासी दिनोद व नवीन निवासी दिनोद भाग गए। पुलिस ने कैंटर को खुलवाकर जांच की तो उसमें शराब और बीयर की 256 पेटियां मिलीं। जब चालक से परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका।
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज चार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रविंद्र चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल है और ट्रैफिक में तैनात है। जांच में सामने आया है कि आरोपी रवींद्र स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्नू उर्फ अनूप आई 10 गाड़ी से शराब से भरे कैंटर को एस्कॉर्ट कर रहे थे। आरोपी केवल सोनी कैंटर चालक है और प्रिंस हेल्पर का कार्य कर रहा था। यह शराब पंजाब से गुजरात लेकर जा रहे थे।
दूसरा पुलिसकर्मी
पुलिस ने एस्कॉर्ट गाड़ियों से पुलिस की दो वर्दी बरामद की हैं, जिस पर सीपी (चंडीगढ़ पुलिस) का बैज लगा मिला। साथ ही दो नेम प्लेट मिली हैं। एक नेम प्लेट पर रवींद्र कांस्टेबल और दूसरी नेम प्लेट पर अनिल कुमार कांस्टेबल लिखा था। पुलिस ने एक पुलिसकर्मी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा भाग गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र निवासी गांव मुंडिया खेड़ा कनीना, अन्नू उर्फ अनूप निवासी डाबर कॉलोनी भिवानी, केवल सोनी निवासी डाबर कॉलोनी भिवानी और प्रिंस निवासी कृष्णा कॉलोनी भिवानी को गिरफ्तार किया है।
कादीपुरी के पास अवैध शराब से भरा कैंटर पकड़ा है। इसमें 256 पेटी बरामद हुई हैं। चार आरोपी मौके से पकडे़ गए हैं, जबकि दो फरार हो गए हैं। इनमें एक चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल है। रिमांड पर लेकर आरोपियों से अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। - विक्रांत भूषण, एसपी, महेंद्रगढ़।