फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fight from conducter, police, investigation

परिचालक से मारपीट, नगदी भी छीनी

Sun, 17 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 17 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
fight from conducter, police, investigation
परिचालक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुछ युवकों द्वारा रोडवेज बस के चालक और परिचालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। रोडवेज परिचालक दयानंद और चालक जिले सिंह ने बताया वे परिवहन बस नारनौल से मौखुता रूट पर चलाते है। प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी वे मौखुता से सवारी लेकर नारनौल की तरफ आ रहे थे कि जब वे गंगा सहाय की ढाणी के नजदीक पहुंचे तो परिचालक ने गांव नारहेडी के कुछ युवकों से टिकट लेने के लिए कहा। इस पर उन युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते युवकों ने परिचालक दयानंद से टिकट और नगद रुपये छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


इसकी सूचना पाकर गांव नारहेडी के सरपंच और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सरपंच व ग्रामीण अपने गांव के युवकों को समझाने की बजाय मारपीट के उतारू हो गए। यह देख चालक और परिचालक ने अपनी जान बचाने के लिए गंगा सहाय की ढाणी में एक घर में जाकर छिप गए और वहीं से सौ नंबर पर पुलिस को फोन किया। इसके बाद मौके पर निजामपुर पुलिस पहुंची। चालक और परिचालक ने उक्त युवकों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दे दी। परिचालक दयानंद को नारनौल नागरिक अस्पताल उपचार के लिए भर्ती  करवाया गया। रोडवेज यूनियन नेता राजेश डांगी ने पुलिस से जल्द से जल्द दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed