फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Father and son came to collect copy of FIR beats munshi of Sadar police station in Narnaul

Narnaul: एफआईआर लेने आए बाप-बेटे ने सदर थाने में मुंशी को मारा थप्पड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 22 Sep 2022 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 12:08 PM IST
सार

राजवीर ने शिकायत में बताया कि रतिराम और उसके बेटे अभिमन्यु ने सरकारी काम में बाधा डालने के लिए मारपीट की है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Father and son came to collect copy of FIR beats munshi of Sadar police station in Narnaul
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नारनौल में एफआईआर की कॉपी लेने आए बाप बेटे ने सदर थाना मुंशी की पिटाई कर दी। मुंशी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंशी राजवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छाबड़ा सलीमपुर निवासी रतिराम और उसका बेटा अभिमन्यु बुधवार को सदर थाने में एफआईआर की कॉपी लेने आए थे। उन्होंने वहां आकर कॉपी मांगी इस पर उसने बताया कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। आपकी शिकायत पर एचसी धर्मेंद्र ने 107, 151 की कार्रवाई की है, जो कि रिकॉर्ड रूम में है। उन्होंने यह भी बताया कि आप एफआईआर आरटीआई के तहत ले सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: AAP vs Governor: पंजाब सरकार ने फिर बुलाया विस का विशेष सत्र, गवर्नर के फैसले के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बाप बेटे एचसी धर्मेंद्र के कक्ष में चले गए और वहां पर दोनों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उनका शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान बाप बेटे ने उसको थप्पड़ मारा। इसके बाद थाने के अन्य कर्मचारी आए और उन्होंने बीच बचाव किया। राजवीर ने शिकायत में बताया कि रतिराम और उसके बेटे अभिमन्यु ने सरकारी काम में बाधा डालने के लिए मारपीट की है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed