फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity, employ, strike, injurd, case, hospital, admit

बिजली कर्मियों से अभद्रता की पिटाई

Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
electricity, employ, strike, injurd, case, hospital, admit
बजिली कर्मियों से मारपीट
32 केवीए पावर सब स्टेशन सतनाली में वीरवार देर रात तैनात बिजली कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और पिटाई करने पर नाराज बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को रोष जताकर बिजली परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मामले में सतनाली पुलिस ने निगम के एसएसई राकेश कुमार की शिकायत और पीड़ितों के बयान पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एक नामजद और चार-पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सब स्टेशन पर रात को अभद्रता की जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह सतनाली खंड के बिजली कर्मचारियों ने सब स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। इसके बाद करीब एक बजे बिजली निगम के एसएसई राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बात कर थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की। विभाग के एसएसई द्वारा कर्मचारियों को निगम की तरफ से हरसंभव सहयोग और पुलिस थाना प्रभारी रणजीत सिंह द्वारा मामला दर्ज करने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने करीब पौने दो बजे धरना समाप्त कर दिया। सतनाली सब स्टेशन सब यूनिट प्रधान छत्र सिंह ने बताया कि वीरवार रात करीब नौ बजे के आसपास गांव के होशियार सिंह और चार-पांच अन्य युवक सब स्टेशन में आए और उन्होंने बिजली आपूर्ति न होने की बात कहकर बिजली फाल्ट दूर करवाने के लिए कट लगाने की मांग की। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एसए बीर सिंह और पुरुषोत्तम ने इसके लिए विभाग के लाइनमैन और फोरमैन से बात करने के लिए कहा। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने गाली गलौच कर उनकी पिटाई की। इसमें जीएसओ बीर सिंह और एसए पुरुषोत्तम को घायल कर दिया। उनका महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुबह कर्मचारियों के प्रदर्शन में निगम के एसएसई राकेश कुमार, जेई अशोक कुमार, जेई सूबे सिंह, यूनिट प्रधान छत्र सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

बिजली निगम कर्मचारियों की शिकायत मिली थी, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
रणजीत सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed