फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elderly woman dies after being hit by Municipal Council tractor trolley in Narnaul

Narnaul: नगर परिषद की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक मौके से फरार

Sat, 10 Jun 2023 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड की तरफ से तेज गति से आ रहा नगर परिषद का ट्रैक्टर-ट्राली का ब्रेक नहीं लगा और वह महिला के ऊपर से गुजर गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by Municipal Council tractor trolley in Narnaul
नारनौल में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के महावीर चौक पर तेज रफ्तार गति से आ रहे नगर परिषद के ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार भोडी निवासी उमेद देवी शनिवार सुबह नारनौल में अपनी आंख की जांच करवाने के लिए आई हुई थी। वह महेंद्रगढ़ रोड पर जांच कराने के बाद सड़क पार कर रही थी।

विज्ञापन


बाइक में साड़ी का पल्लू का फंसा तो छुड़ाने के दौरान सड़क पर गिरी थी महिला
इसी दौरान उसकी साड़ी का पल्लू एक बाइक में फंस गया। यह देखकर वह घबरा गई। बाइक चालक ने भी अपना वाहन रोक दिया ताकि महिला पल्लू हटा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान पल्लू हटाते समय महिला सड़क पर बैलेंस बिगड़ने से गिर गई। इस दौरान महेंद्रगढ़ रोड की तरफ से तेज गति से आ रहा नगर परिषद का ट्रैक्टर-ट्राली का ब्रेक नहीं लगा और वह महिला के ऊपर से गुजर गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देखकर आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed