फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elderly injured in road accident in Mahendragarh dies during treatments, case registered against unknown bike

Mahendragrh: सड़क हादसे में घायल बुजर्ग की उपचार के दौरान मौत, अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 07 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

गांव पाली निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 अगस्त को सुबह आठ बजे उसके पिता चिमनलाल (74) साइकिल पर खेत से अपने घर आ रहा था। गांव में माता के मंदिर के पास बाइक सवार तेज एवं लापरवाही से बाइक चलाता ला रहा था जिसने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Elderly injured in road accident in Mahendragarh dies during treatments, case registered against unknown bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महेंद्रगढ़ में तीन दिन पहले सड़क हादसे में हुए घायल गांव पाली निवासी एक बुजुर्ग ने सोमवार को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे सुरेश के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव पाली निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 अगस्त को सुबह आठ बजे उसके पिता चिमनलाल (74) साइकिल पर खेत से अपने घर आ रहा था। गांव में माता के मंदिर के पास बाइक सवार तेज एवं लापरवाही से बाइक चलाता ला रहा था जिसने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को नागकिर अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां पर उसने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

पाइप चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

कनीना में लगभग ढाई महीने पहले कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी के जलघर से हुई पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी  की पहचान अलवर जिले के गांव नरावड़ी निवासी मैदान के रूप में हुई है।  इसका खुलासा कनीना सदर थाना प्रभारी देवेंद्र ने प्रेस कांफ्रेंस में किया

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
उन्होंने बताया कि पुलिस ने  16 मई 2023 को  जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ पवन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस समय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और उससे 86 पाइप व कैंटर गाड़ी बरामद किया था।  इस।मामले में पुलिस ने रविवार को अलवर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और इससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

सराफा मार्केट में सुनार की दुकान से कानों की बाली चोरी

महेंद्रगढ़ में सराफा मार्केट में को सुनार की दुकान में रखी सोने की कानो की बाली कोई चोरी कर ले गया। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कायमपुरा निवासी हरिकिशन ने बताया कि वह रविवार को शाम छह बजे सराफा मार्केट में अपनी दुकान पर बैठा था। तब एक नाम पता नामालुम व्यक्ति चांदी की अंगुठी लेने दुकान पर आया जिसने सिर पर टोपी पहन रखी थी, जो उसकी दुकान में रखी सोने के कानों की बाली उठा ले गया।

उस व्यक्ति के जाने के बाद उसको चोरी का पता चला। उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी रिकार्डिगं भी है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनकी चोरी की हुई सोने के कानों की बाली वापस दिलाई जाए। पुलिस ने नामालुम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed