फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Double Murder in Mandi Ateli of Narnaul

Narnaul Double Murder: पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने खोया आपा, ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी चला ले ली दोनों की जान

Thu, 25 Aug 2022 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली/नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली/नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 02:06 PM IST
सार

दोनों मृतक और आरोपी मध्यप्रदेेश के रहने वाले हैं और कस्बा अटेली में रेलवे विभाग में चल रहे काम के लिए आए थे। सभी रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे। 

विज्ञापन
Double Murder in Mandi Ateli of Narnaul
हत्या की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल के मंडी अटेली में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दोनों शवों को नारनौल सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


हत्या के आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डबल मर्डर की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण और उपपुलिस अधीक्षक रणबीर सिंह ने मौके का मुआयना किया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बा अटेली में रेलवे विभाग में काम चल रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के मजदूर काम कर रहे हैं। ये मजदूर रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे कॉलोनी में किराये पर रह रहे हैं। गुरुवार को अखिलेश और उसकी पत्नी सुनीता (30) काम पर नहीं गए थे। अखिलेश किसी काम से बाजार चला गया था। जब वह वापस आया तो उसने मध्यप्रदेश के मजदूर गोविंद और अपनी पत्नी को संदिग्ध अवस्था में देख लिया। 

दोनों को ऐसे हाल में देख अखिलेश आग बबूला हो गया और कुल्हाड़ी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आसपास में रहने वाले लोगों ने जब चीखें सुनी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि गोविंद शादी शुदा था जिसके दो बच्चे हैं। वहीं सुनीता और अखिलेश की कोई संतान नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed