{"_id":"69b5293e09e4338bcc7b025ee0b233b7","slug":"dead-body-found-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिलने से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव मिलने से सनसनी
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव बलाहा से डुमोली जाने वाले रास्ते में हर्बल पार्क के पास शनिवार सुबह गांव के ही एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह गांव बलाहा के लोग टहलने निकले थे। इस दौरान हर्बल पार्क के पास उन्होंने एक युवक के शव पड़ा हुए देखा। ग्रामीणों में से किसी ने इसकी पहचान गांव के सुरेंद्रपाल के रूप में की।
विज्ञापन
उक्त युवक शुक्रवार दोपहर से लापता था। इसके बाद युवक के परिजनों को इसकी सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन