{"_id":"58615c3a4f1c1b8640eebe9e","slug":"crime-graph-2015-less-than-2016-police-victim-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले वर्ष के मुकाबले कम हुए इस वर्ष अपराध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिछले वर्ष के मुकाबले कम हुए इस वर्ष अपराध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सबसे बड़ी समस्या ओवरलोड वाहन, अवैध माइनिंग व वाशिंग प्लांट चलाने की थी। जिन पर पुलिस अधीक्षक ने काफी हद अंकुश लगाने पर सफल भी रहे।
जिले में अवैध माइनिंग व बजरी वाशिंग प्लांट लगे हुए थे। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सभी थाना प्रबंधक को सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। वहीं वे स्वयं भी माइनिंग अधिकारी के साथ तालमेल बनाकर टीम के रूप में इन अवैध कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा। इसमें इस वर्ष अवैध खनन करने वाले के खिलाफ जिले में 29 मुकदमे दर्ज कर 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
हत्याओं का विवरण
2015 2016
37 25
ट्रेस
32 23
गिरफ्तार
38 28
पांच आपराधिक गैंगों को पकड़ने में मिली कामयाबी
जिला पुलिस ने विभिन्न घटनाओं में शामिल 5 गैंगों को पकड़ने में इस साल सफलता हासिल की है। इसमें 2 बावरिया गैंग जिसमें 2 औरत व 6 आदमी शामिल थे। जोकि अनाज की चोरी करते थे। पुलिस ने इस गैंग के पास कई कट्टे सरसों ज्वार आदि के बरामद भी किए है। इसके अलावा पुलिस ने एक आभूषण चोरी करने वाली गैंग जिसमें 3 लोग शामिल थे को भी पकड़ा है। इसके अलावा 2 मोटरसाइकिल चोरी गैंग को काबू किया है।
चोरी के वाहनों को किया बरामद
वर्ष 2015 में जिले में वाहन चोरी के 195 मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें 57 वाहन पुलिस ने बरामद किए। वहीं इस वर्ष अब तक जिले में 219 वाहन चोरी के मामले दर्ज किए गए। जिसमें 176 मोटर साइकिल चोरी, 10 कार तथा 23 अन्य विहिक्ल चोरी के हैं। जिनमें पुलिस अब तक 81 चोरी के वाहनों को बरामद कर चुकी है। इसमें 5 बलेरो कैंपर, 3 ट्रैक्टर, 4 ट्रक, 5 कार जीप व 64 मोटर साइकिलों को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
19 बेल जम्पर को गिरफ्तार किया
जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न अपराधों के 73 उद्घोषित अपराधी थे। जिसमें 10 को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 184 बेल जंपर भी थे। जिनमें जिला पुलिस ने 19 बेल जंपर को गिरफ्तार किया है।
कई इनामी बदमाशों को भी किया काबू
जिला पुलिस ने इस वर्ष कई इनामी बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिसमें खैरोली हत्याकांड के कुख्यात अपराधी वीरेंद्र उर्फ झूथर, विक्रम उर्फ पपला निवासी खैरोली को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिला पुलिस ने ईनामी बदमाश सुरेंद्र उर्फ चीकू निवासी मोहनपुर हत्या, लूट व हत्या की कोशिश जैसे अनेक मामलों दर्ज थे। जिस पर जिला महेंद्रगढ़ व राजस्थान पुलिस ने इनाम रखा था। जिसे महेंद्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके अलावा डाक्टर कुलदीप निवासी खायरा पर हत्या व फिरौती के कई मुकदमे दर्ज है। जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जोकि कुछ दिन पहले ही राजस्थान पुलिस की हिरासत से फरार हो गया।
अवैध कारतूस व असला बरामद किए
जिला पुलिस ने पिछले वर्ष अवैध हथियार के 18 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 14 देशी कट्टे, 3 गन, 20 कारतूस व एक पिस्टल बरामद की। वहीं इस वर्ष अवैध हथियार से संबंधित कुल 19 मामले दर्ज किए गए। इसमें पुलिस ने 20 देशी कट्टे व 23 कारतूस बरामद किए। वहीं पुलिस ने इस वर्ष अब तक कुल 5 डकैती बरामद की है।
अवैध शराब बेचने वाले पर भी कसा शिकंजा
अवैध शराब बेचने वालों पर भी पुलिस ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिकंजा कसने का प्रयास किया। पुलिस ने 2015 में जहां कुल 236 मामले अवैध शराब के दर्ज किए गए। जिसमें 3632 बोतल देशी, 38286 बोतल अंग्रेजी व 17655 बोतल बीयर की बरामद की। वहीं इस वर्ष अब तक कुल 347 मामले अवैध शराब के दर्ज हुए हैं। जिसमें पुलिस ने 21496 बोतल देशी, 24979 बोतल अंग्रेजी, 5238 बोतल बीयर व 4 मटका लाहन की बरामद हुई।
जुआ अधिनियम के हुए अनेक मामले दर्ज
पुलिस ने 2015 में जुआ अधिनियम के 25 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 75 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से कुल 2 लाख 73 हजार 10 रुपये बरामद किए। वहीं 2016 में जुआ अधिनियम के कुल 22 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 82 लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे 3 लाख 30 हजार 190 रुपये भी बरामद किए गए।
नशीले मादक पदार्थ भी पकड़े
2015 में कुल 5 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए। जिसमें 500 ग्राम चुरापोस्त, 240 ग्राम गांजा व 68 ग्राम सुल्फा बरामद किया। वहीं इस वर्ष कुल 13 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए गए है। जिसमें अब तक 8 किलो 771 ग्राम गांजा, 1542 इंजेक्शन व 2835 नशे की गोलियां बरामद की।
गो तस्करी में भी कमी आई
पिछले वर्ष जिले में गो तस्करी के 7 मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें पुलिस ने 72 गाये व 2 बछड़ों को तस्करों से मुक्त कराए थे। जबकि वर्ष 2016 में गो तस्करी के 4 मुकदमे दर्ज किए गए है। जिसमें 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक गो तस्कर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने गो तस्करों से 13 गाये, 9 बछड़े व 2 बैल छुड़ाए गए।
वाहनों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया
पुलिस ने गत वर्ष कुल 7211 वाहनों का चालन किया। जिसमें पुलिस को भुगतान के रूप में 2 करोड़ 41 लाख 48 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं इस वर्ष अब तक कुल 8765 वाहनों को चालान किया गया है। जिनमें अब तक 3 करोड़ 32 लाख 48 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है।