फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   batry, shop, inverter, electronic, shop

लाखें रुपये के बैटरी का सामान चोरी

Fri, 06 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
नारनौल-महेंद्रगढ़ हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात्रि को बैटरी एवं इनवरटर की दुकान में चोरों ने सेंध मार कर लाखों  रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। दूसरे दुकान में सेंध मारने का प्रयास किया लेकिन दुुकान में उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव अटाली निवासी शेर सिंह ने बताया कि आयसर ट्रेक्टर एजेंसी के पास उसने यादव इलैक्ट्रिक के नाम से दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार की सायं को वह दुकान बंद करके गया था। जब सुबह वह दुकान आया तो उसने दुकान का कुंदा टूटा हुआ मिला। उसने दुकान का शटर खोला तो सामान बिखरा हुआ था। उसकी दुकान से 1 नया इनवरटर, 1 बैटरी चार्जिंग मशीन, 7 नई बैटरी, 22 पुरानी बैटरी तथा लोहे की स्क्रेप भी उठा ले गए। उसने बताया कि यह सामान लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का था। इसके अलावा पास ही दूसरी दुकान पर भी सेंध मारने की कोशिश की लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और शेर सिंह के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed