{"_id":"5766dbab4f1c1bd54511b99e","slug":"attack-villegers-police-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधू को मारने पहुंचे लोगों को किया पुलिस के हवाले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधू को मारने पहुंचे लोगों को किया पुलिस के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिलापुर में तप कर रहे एक साधु की पिटाई करने पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव की बणी में एक साधू तप कर रहा है। रविवार को एक गाड़ी में पांच छह लोग आए जिनके पास लाठी डंडे थे। वे साधू के साथ हाथापाई करने लगे तो ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पिटाई करने वाले लोगों की साधू के साथ रिश्तेदारी बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत देकर उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि साधू के बयान होने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। उसके बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया जा रहा है जो साधू तप करने यहां पहुंचा है वह यहां से करीब 25 साल पहले चला गया था। उसके बाद इसका कोई अता पता नहीं चला। साधू पूरी जानकारी देने से बचता नजर आ रहा है।