फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ambulance driver ran over woman and youth in Narnaul

Narnaul: बेकाबू एंबुलेंस ड्राइवर ने महिला और युवक को कुचला, दुकानों के बाहर रखे सामान को भी तोड़ा

Wed, 22 Feb 2023 02:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Feb 2023 02:03 PM IST
सार

नारनौल में प्राइवेट एंबुलेंस ड्राइवर ने युवक और महिला को कुचल दिया। एम्बुलेंस चालक यही नहीं रुका, उसने तीन दुकानों के बाहर रखे सामान पर भी एंबुलेंस चढ़ा दी, जिससे सारा सामान बिखर गया। लोगों कों इकठा होता देख घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Ambulance driver ran over woman and youth in Narnaul
हादसे के बाद बिखरा दुकान का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल सिविल अस्पताल के सामने बुधवार सुबह प्राइवेट एंबुलेंस ड्राइवर ने युवक और महिला को कुचल दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस चालक यही नहीं रुका, उसने तीन दुकानों के बाहर रखे सामान पर भी एंबुलेंस चढ़ा दी, जिससे सारा सामान बिखर गया। लोगों कों इकठा होता देख घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बुधवार सुबह 5 बजे सिविल अस्पताल के सामने युवक और महिला अपनी दुकान खोल रहे थे। इस दौरान उड़ान नाम से एक प्राइवेट ड्राइवर एंबुलेंस लेकर वहां पहुंचा। उसने दुकानदार सोनू और वहां मौजूद महिला पर एंबुलेंस चढ़ा दी।

विज्ञापन


युवक को घसीटता हुआ ले गया
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद वहां से चला गया। चालक दोबारा अपनी एंबुलेंस लेकर आया और सोनू को टक्कर मारता हुआ दूर तक घसीटता ले गया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। एम्बुलेंस ड्राइवर ने 3 दुकानों के बाहर रखें सामान पर भी एंबुलेंस चढ़ा दी, जिसके चलते एक सिलेंडर एंबुलेंस के नीचे आ गया। मामले की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को अपने कब्जे में लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed