{"_id":"592dbf824f1c1b050abdb530","slug":"accident-two-died-bike-car-narnaul-mahendrgarh-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। ताजीपुर से अपने गांव गौरीर दुधवा बाइक पर सवार होकर जा रहे चाचा-भतीजे को मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव गौरीर दुधवा निवासी 45 वर्षीय घीसाराम अपने 24 वर्षीय भतीजे विक्रम के साथ किसी कार्य से बाइक द्वारा शहर के नजदीक के गांव ताजीपुर गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब अपना कार्य निपटाकर अपने गांव लौट रहे थे तो गांव ताजीपुर से कुछ दूरी पर ही विपरीत दिशा से आ रही एक गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों काफी दूर तक घसीटते हुए गए। इसके कारण चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
आस-पास से गुजर रहे राहगीरों ने गाड़ी चालक को गाड़ी सहित दबोच लिया। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां मृतक विक्रम के पिता महावीर की शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।